होली पर रेलयात्रियों को राहत,जोधपुर–मऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:जयपुर, कानपुर और अयोध्या धाम होते हुए गुजरेगी; यूपी जाने वालों का सफर हुआ आसान

जोधपुर मंडल से होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उत्तरप्रदेश के मऊ के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 1 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक कुल पांच ट्रिप करेगी, जो मेड़ता रोड, जयपुर, कानपुर और अयोध्या धाम होते हुए गुजरेगी। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर होली स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04823 हर रविवार (1 से 29 मार्च तक) जोधपुर से शाम 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी का शेड्यूल और कोच की व्यवस्था वापसी के सफर में ट्रेन संख्या 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च तक संचालित होगी। यह हर मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से प्रस्थान कर बुधवार सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल गाड़ी में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेरली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशन शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *