कोडरमा में गैस टैंकर की टक्कर से एक की मौत:10 घायल, टैंकर दूसरे लेन में घुसकर सवारी गाड़ी और फुटपाथ पर लगी दुकानों से टकराया

कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के पास शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। एक एलपीजी टैंकर ने सवारी गाड़ी और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से बिहार की ओर जा रहा एक एलपीजी टैंकर कोडरमा से गुजर रहा था। इसी दौरान झुमरी तिलैया से तिलैया डैम की ओर जा रही एक सवारी गाड़ी उरवां मोड़ के पास पहुंची। टैंकर ने पहले सवारी गाड़ी को टक्कर मारी तभी एलपीजी टैंकर अचानक सड़क के दूसरे लेन में घुस गया और अनियंत्रित होकर तिलैया डैम के रास्ते की ओर बढ़ने लगा। टैंकर ने पहले सवारी गाड़ी को टक्कर मारी, फिर फुटपाथ पर लगी कई दुकानों और कुछ बाइक सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए। घटना के बाद चंदवारा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गैस टैंकर का चालक मौके से हुआ फरार मृतक की पहचान 70 वर्षीय रूपलाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गैस टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने गैस टैंकर को कब्जे में ले लिया है। इस हादसे में फुटपाथ दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। कई मोटरसाइकिलें भी टैंकर के नीचे दब गईं, क्योंकि उनके मालिक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *