कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला जलाया:एक कथित प्रकरण में नाम सामने आने के बाद पद से हटाने की मांग

ब्यावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप पुरी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल और जिला महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में चांग गेट स्थित कुमार आनंद सर्किल पर किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री हरदीप पुरी को पद से बर्खास्त करने और इस्तीफा लेने की मांग की। जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि एक कथित प्रकरण में मंत्री का नाम सामने आने के बाद उन्हें नैतिक आधार पर पद से हटाया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर पूर्व सभापति मुकेश सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, अशोक रांका, प्रदेश सेवादल नेत्री गंगा रावत, सुलक्षणा शर्मा, ममता जैन, बालूराम सेन, पूर्व पार्षद रामनिवास सेन, बाबूलाल पंवार, राजेश शर्मा, भुवनेश शर्मा, अजय स्वामी, जीवराज जवा, ओबीसी जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, एससी विभाग जिलाध्यक्ष बिदीचंद खोरवाल, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट मगन सोलंकी, अरविंद माथुर, लोकेश कुमार और एडवोकेट विजय फुलवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *