पाली के 587 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी:नियुक्ति पत्र के साथ वेलकम किट भी मिला, युवा बोले- उनका पूरा परिवार खुश

पाली जिला मुख्यालय स्थित माली समाज भवन में शनिवार को रोजगार के नए अध्याय का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से वर्चुअल रूप से देशभर में 16,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास किया गया। 21,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पाली के माली समाज भवन में किया गया।
जिला प्रशासन के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग के नोडल दायित्व अंतर्गत 587 नवचयनित युवाओं को आमंत्रित किया गया।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंगसिंह चौहान ने स्थानीय नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उन्हें निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल रोजगार प्राप्ति का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का है। कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट देकर सम्मानित किया गया।
सीएचओ पद पर नियुक्त हुए योगेश कुमार ने कहा कि सरकार की संकल्प वाली भावना ने आज जिले के 587 युवाओं के परिवार को खुशियां मिली है। इसी प्रकार कई नवनियुक्त कार्मिकों ने नियुक्ति पर सरकार का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *