सवाई माधोपुर में निशान शोभायात्रा पर जेसीबी से पुष्प वर्षा:राधाकृष्ण बने कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा लोगों का मन

सवाई माधोपुर के सर्किट हाउस रोड स्थित पंचमुखी बालाजी मन्दिर से श्री श्याम निशान यात्रा निकल गई। इस निशान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान यहां लोग भजनों पर झूमते हुए दिखाई दिए। निशान शोभायात्रा पर जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा यह निशान शोभायात्रा आलनपुर, मंडी रोड, रणथंभौर सर्किल होते हुए पटेल नगर स्थित श्याम बाबा के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। निशान यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्याम प्रेमियों ने भाग लिया। इस शोभायात्रा स्थानीय लोगो ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। निशान शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यहां रंग और गुलाल के साथ-साथ फूलों से होली खेलते हुए श्याम भजनों पर महिलाओं ने खूब डांस किया । निशान यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी भी सजाई गई। साथ ही बाहर से आए कलाकारों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया और एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। आयोजन मंडल के श्रीराम शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर में श्याम बाबा की तीसरी निशान शोभायात्रा निकली गई। जिसमें महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है और पूरे उमंग और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचकर निशान यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान यहां लोग श्याम भजनों पर आनंद और मस्ती के साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *