कनाडा भेजने के नाम पर 2 लाख की ठगी:मोगा में इमीग्रेशन संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, पैसा लेने के बाद नहीं लगवाया वीजा

मोगा में प्रताप रोड स्थित एक इमीग्रेशन कार्यालय के संचालक पर कनाडा वर्क परमिट के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने जांच के बाद टीएसी इमीग्रेशन के संचालक रजित बाजाज के खिलाफ थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पेहोवा निवासी राहुल साहनी ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में बताया कि रजित बाजाज ने कनाडा वर्क परमिट दिलवाने के लिए 24 लाख रुपये का खर्च बताया था। समझौते के तहत 2 लाख रुपये अग्रिम दिए गए, जबकि शेष राशि वीजा लगने के बाद देनी थी। साहनी ने अपना और अपनी पत्नी का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जमा कराए। तय समय में वीजा न लगने पर पहले पीटीई में कम अंक का कारण बताया गया। बाद में दोबारा प्रमाणपत्र देने के बावजूद वीजा नहीं लगा और इंग्लैंड स्टडी वीजा का प्रस्ताव भी पूरा नहीं हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार, पासपोर्ट तो लौटा दिए गए, लेकिन 2 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। मामले की जांच डीएसपी डी. सुखअमृत सिंह को सौंपी गई थी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने और कानूनी राय लेने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हवलदार हरजिंदर सिंह आगे की जांच कर रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *