26 योग साधकों ने किया 2600 सूर्य नमस्कार:5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ शुरू हुआ ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल, “हार्ट एंड होप” और “हीलिंग विदाउट फियर” सत्र रहे आकर्षण

हेल्थ अवेयरनेस, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (GHWF) 2026 की शुरुआत शनिवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में हुई। “लोकल से ग्लोबल” थीम पर आधारित इस मेगा आयोजन ने पहले ही दिन 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। फेस्टिवल के पहले दिन आयोजित सत्रों में स्वास्थ्य, जीवनशैली और पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. सीताराम गुप्ता ने ग्लोबल वार्मिंग और पारंपरिक अंतिम संस्कार पद्धतियों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन पर चिंता जताते हुए नेट ज़ीरो की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। डॉ. पीएम भारद्वाज ने “मानव जीवन का उद्देश्य” विषय पर आत्मिक संतुलन और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बताया। डॉ. राजा मुकीम ने कहा कि सही जीवनशैली, संतुलित आहार और प्राकृतिक तरीकों से बिना दवा के भी स्वस्थ जीवन संभव है। पहले दिन बने 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रतिनिधि योगेश मित्तल ने बताया कि पहले ही दिन जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस एवं गौमाया के संयुक्त तत्वावधान में 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए गए। पहले दिन मेडिकल टॉक “हार्ट एंड होप – दिल की धड़कन, जिंदगी की उम्मीद” हुआ, जिसमें कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और रेडियोलॉजी विशेषज्ञों ने हृदय रोग और कैंसर से बचाव पर जानकारी दी। सत्र का संचालन डॉ. अविनाश सैनी ने किया। इसके बाद आयोजित “हीलिंग विदाउट फियर” सत्र में सर्जरी से जुड़े डर और भ्रांतियों को दूर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आधुनिक तकनीकों से अब सर्जरी अधिक सुरक्षित और कम समय में संभव हो गई है। फेस्टिवल में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, मेडिकल एग्जीबिशन, बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग, अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ जगदीश चंद्र कातिल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अरिंदम सिन्हा (केयर हेल्थ इंश्योरेंस), सुरेश अग्रवाल (फोर्टी प्रेजिडेंट), राजू मंगोड़ीवाला, आयुष कोगटा (कोगटा फाउंडेशन), डॉ. सीताराम गुप्ता (फाउंडर, गौमाया), आर.के. गुप्ता (प्रेसिडेंट, राजस्थान चैप्टर), नारायणा हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर, बलविंदर सिंह वालिया एवं मेजर जनरल लाछड़ी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *