सरगुजा के 52 हजार किसानों को मिले 238 करोड़ रुपये:मंत्री राजेश अग्रवाल बोले-किसानों के हित में समर्पित है प्रदेश सरकार

प्रदेश सरकार ने अन्नदाताओं को होली पर्व से पूर्व बड़ी सौगात दी है। जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। सरगुजा जिले के 52 हजार 553 किसानों के बैंक खातों में धान की अंतर राशि के रूप में 237 करोड़े 89 लाख रुपये खाते में दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान की बंपर रिकॉर्ड खरीदी हुई है। आज जिले के 52,553 किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विष्णु सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की है। होली के पावन पर्व से पहले यह अंतर राशि किसानों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वे स्वयं को किसान है और किसानों को लाभ मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना के साथ-साथ भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। ऑनलाइन व्यवस्थाओं और गांव-गांव में सीएससी केंद्रों के माध्यम से किसानों की चिंता दूर की जा रही है। किसानों को मिल रहा मेहनत का उचित दाम
जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति की अध्यक्ष दिव्या सिंह सिसौदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ ’धान का कटोरा’ है और किसान इसकी रीढ़ हैं। विष्णु सरकार में अब न केवल धान, बल्कि दलहन, तिलहन, रागी, कोदो और कुटकी उगाने वाले किसानों को भी आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे खेती लाभ का व्यवसाय बन रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों को बधाई दी और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की उन्नति के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों के खातों में जमा हुई राशि
कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि जिले में 39 प्राथमिक समितियों और 54 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई। धान उठाव का कार्य भी तेज गति से जारी है और आज मिली अंतर राशि से किसानों को आगामी खेती के कार्यों में बड़ी सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पायल सिंह तोमर, अनिमा केरकेट्टा, अम्बिकापुर जनपद अध्यक्ष विक्रम सोनपाकर, उपाध्यक्ष सतीश यादव, नगर सभापति हरिमन्दर सिंह टिन्नी, पार्षद आलोक दुबे, अरूणा सिंह, जन्मेजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं गांवों से आए किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *