कांकेर: 4 जुआरी गिरफ्तार:6530 रुपये नकद, बाइक और ताश के पत्ते जब्त

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6530 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई 26 फरवरी 2026 को ‘अपराध मुक्त समाज अभियान’ के तहत की गई। पुलिस बल गश्त पर था, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हिंगनझर नाले के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर, गवाहों और साइबर क्राइम टीम के साथ पुलिस ने हिंगनझर नाले के पास घेराबंदी कर छापा मारा। मौके से चार जुआरियों को पकड़ा गया, जबकि कुछ अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान देवराज सिन्हा (36) निवासी कोटतरा, गजेंद्र सिंह मंडावी (36) निवासी बागडोंगरी, चंचल ठाकुर (39) निवासी परसोदा (थाना कोरर) और खेमन लाल सेवता (48) निवासी गितपहार (चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 40/26 दर्ज किया गया है। उन्हें 26 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम, प्रभारी साइबर क्राइम टीम भाकेश पटेल, सालिक राम निषाद और देवनारायण शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *