नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर से है। पीएम मोदी ने यहां से HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पीएम बोले- कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। जनसभा में मोदी ने कहा- कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा। पूरे देश में कांग्रेस लगातार हार रही है और गुस्से में इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। पूरी खबर पढ़ें 2. 12वीं क्लास की छात्रा को आया हार्टअटैक, मौत
बांसवाड़ा में 12वीं क्लास की परीक्षा देने जा रही छात्रा की हार्टअटैक से मौत हो गई। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सागवा की छात्रा पूजा कुमारी मीणा सहेलियों के साथ कृषि विज्ञान की परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान चक्कर आने पर गिर गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. किसान को 500 मीटर घसीटकर ले गया लेपर्ड
उदयपुर में खेत में बने कमरे की छत पर सो रहे लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। लेपर्ड किसान को घसीटते हुए 500 मीटर दूर ले गया और उसके शरीर के कई हिस्से खा गया। उसका एक पैर अलग पड़ा मिला। सुबह एक ग्रामीण पानी की मोटर चलाने पहुंचा तो उसे खून फैला नजर आया। पूरी खबर पढ़ें 4. ED के हेड कॉन्स्टेबल को 13 लाख रिश्वत लेते पकड़ा
एसीबी जयपुर की टीम ने सीकर में ED के हेड कॉन्स्टेबल को 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे ने सीए को धमकाकर 15 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था और अब 13 लाख रुपए लेने के लिए सीकर आया था। पूरी खबर पढ़ें 5. मंदिर की जमीन को लेकर 2 गांव आमने-सामने
भरतपुर में मंदिर की जमीन पर दानदाता का बोर्ड लगाने को लेकर 2 गांव के लोग आमने-सामने हो गए। एक-दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. कंकाल निकालने के लिए एक्सप्रेस-वे को खोदने की तैयारी
दौसा में 6 साल के बच्चे का कंकाल निकालने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से को खोदने की तैयारी है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस 6 साल के बच्चे की बॉडी तलाश रही है। स्वीडन से मंगाई विशेष स्कैनिंग मशीन से एक्सप्रेस-वे के 15 फीट नीचे कंकाल जैसे कुछ अवशेष नजर आए हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. सीआई ने शराब पीने से टोका, कॉन्स्टेबल ने किया हमला
पार्टी में शराब पीने से टोकने पर नाराज कॉन्स्टेबल ने अपने ही थानाधिकारी (सीआई) पर जानलेवा हमला कर दिया। पार्टी खत्म होने के बाद रात करीब 1 बजे कॉन्स्टेबल नुकीला हथियार लेकर सीआई के क्वार्टर पहुंचा और गेट तोड़कर भीतर घुस गया। फिर सीआई पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. मेले में 15 लाख भक्तों ने किए खाटूश्याम के दर्शन
खाटूश्याम बाबा का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले का प्रसिद्ध सूरजगढ़ का निशान चढ़ने और भोग आरती के साथ समापन हो गया। मंदिर कमेटी के अनुसार, इस बार 8 दिन चले वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले में 15 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन किए, जो पिछली बार की तुलना में 5 लाख कम है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. सीवरेज से निकले 500-500 के नोट, लूट मची
बीकानेर में सीवरेज लाइन के चैंबर से 500-500 के नोट निकले। बाइक पर आए युवकों ने नोट बोरे में भर लिए। लोग मौके पर आए तो फरार हो गए। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने चैंबर से नोट निकालकर साफ पानी से धोए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नोट जब्त कर लिए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. यूथ कांग्रेस के चुनाव के नामांकन का कल आखिरी दिन
राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव के नामांकन का कल आखिरी दिन है। 6 से 10 मार्च तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 11 मार्च को उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होगी।


