होशियापुर में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, कारतूस समेत पिस्तौल बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

होशियारपुर जिले के टांडा पुलिस ने ढडियाला गांव के फोकल प्वाइंट के पास से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोगपुर के मोहल्ला रूपनगर निवासी विशाल उर्फ बंब के रूप में हुई है। एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक और डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा के दिशा-निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई। एएसआई अनिल कुमार की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस ने पीछा कर पकड़ा थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त युवक अपने मोटरसाइकिल पर फोकल पॉइंट के पास घूम रहा है। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह मोटरसाइकिल पर वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी विशाल उर्फ बंब के कब्जे से पीएक्स स्टॉर्म मार्का पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी विशाल उर्फ बंब के खिलाफ थाना भोगपुर में पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *