रोहतक में महिला कांग्रेस नेता की हत्या:लाश सूटकेस में मिली, हाथ में थी मेहंदी; राहुल गांधी की यात्रा में भी शामिल हुई थीं

हरियाणा में कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल की हत्या कर दी गई। लाश सूटकेस में बस स्टैंड के पास मिली। हाथ में मेहंदी लगी हुई थी। शनिवार को सूटकेस सांपला बस स्टैंड के पास फ्लाइओवर के पास पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि महिला नेता की गला घोंटकर हत्या की गई है। रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने पुष्टि की कि यह लाश कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल की है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे कौन है, इसकी जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की जाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हिमानी नरवाल साल 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। हालांकि, सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र का कहना है कि अभी युवती की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए कोई हमारे पास नहीं आया है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले में जो चुन्नी लिपटी हुई मिली, उसी से हत्या का शक है। कांग्रेस नेता की सूटकेस में लाश बरामदगी से जुड़ी 2 PHOTOS… सूटकेस से बदबू आ रही, खोला तो लाश मिली
सांपला थाने की पुलिस के मुताबिक, उन्हें शनिवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि सांपला बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध सूटकेस मिला है। उससे बदबू आ रही है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी। जब सूटकेस खोला गया तो उसके अंदर एक युवती की लाश पड़ी थी। उसने सफेद सूट पहना था। काली चुन्नी उसके गले पर लिपटी थी। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने सूटकेस और लड़की के कपड़ों से सैंपल भरे। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पिता ने सुसाइड किया था, भाई का मर्डर हुआ
हिमानी नरवाल रोहतक की शिवाजी कॉलोनी स्थित विजय नगर में किराए के मकान में रहती थी। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। जब पड़ोसियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा- हमें जानकारी नहीं है। हिमानी के पिता शेर सिंह ने 8 साल पहले सुसाइड कर लिया था। हिमानी के भाई का भी मर्डर कर दिया गया था। इसके बाद मां बेटे के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गई। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी हिमानी
हिमानी नरवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। इंस्टाग्राम पर उसके 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1649 पोस्ट डाली हैं। लास्ट पोस्ट 20 फरवरी 2025 को एक युवक के साथ अपलोड की थी, जिसमें भाई को जन्मदिन की बधाई दी थी। नए साल पर भी अपनी फोटो अपलोड की थी। इसके अलावा उसका फेसबुक अकाउंट था, इसमें उसने अपने ट्रैवलिंग के कुछ फोटो अपलोड किए हुए हैं। BJP पर हमलावर रहती थी हिमानी
हिमानी नरवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजनीति से जुड़े हुए ढेर सारे वीडियो और फोटो डाले हुए हैं। वह रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा के समर्थन में लगातार प्रचार करती दिखाई देती थीं, वहीं BJP को लेकर भी कटाक्ष करते हुए पोस्ट करतीं थीं। एक पोस्ट में उसने लिखा था कि BJP की समस्या कांग्रेस नहीं है, BJP की समस्या लोगों की बढ़ती जागरूकता है। BJP को चाहिए अनपढ़, कमजोर, नंगे, भूखे, गरीब और गुलाम अंधभक्त। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस। हाथ बदलेगा हालात… जैसे कई पोस्ट उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर हैं। हिमानी नरवाल की 3 PHOTOS हिमानी की हत्या पर किसने क्या कहा भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा बोले- कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि रोहतक की हिमानी नरवाल हत्याकांड की खबर सुनकर वो पूरी तरह स्तब्ध हैं। एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। महिलाओं के विरुद्ध अगर कोई भी ऐसी वारदात होती है तो सरकार और पूरी कानून व्यवस्था को उदाहरण तय करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी प्रवृत्ति से ग्रस्त व्यक्ति ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचे। विधायक बोले- कांग्रेस की एक्टिव मेंबर थी हिमानी
MLA भारत भूषण बत्रा ने कहा कि, “हमें सूचना मिली है कि कांग्रेस की नेत्री हिमानी नरवाल की बॉडी एक सूटकेस में मिली है। हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक्टिव सदस्य रहीं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ और विधानसभा चुनावों में भूपेंद्र हुड्डा के साथ भी काम किया। इस प्रकार की घटना होना शर्मनाक है। इस मामले में पुलिस को तुरंत SIT गठित करनी चाहिए।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *