जोधपुर की JNV यूनिवर्सिटी में युवक के साथ मारपीट:स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की पिटाई, 6 युवकों को हिरासत में लिया

जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पुराना परिसर में युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाश युवक को बाहर से पकड़कर यूनिवर्सिटी ओल्ड कैंपस के अंदर ले गए और यहां पर लॉ फैकल्टी के बाहर उसके साथ मारपीट की। जिस जगह मारपीट की घटना हुई उससे कुछ ही कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी भी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी लड़की के साथ विवाद का मामला सामने आ रहा है। लॉ फैकल्टी के बाहर युवक से मारपीट जानकारी के अनुसार आज शाम के समय यूनिवर्सिटी के बाहर स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाश कैंपस में घुस गए और लॉ फैकल्टी के बाहर युवक के साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलने के बाद उदय मंदिर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक लड़की और 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। वहीं चार गाड़ियों को भी जब्त किया गया। स्कॉर्पियो में कैंपस में लाकर पीटा बताया जा रहा है की युवती का सीकर का रहने वाला एक युवक से विवाद चल रहा था। इसके बाद युवती ने युवक को जोधपुर बुलाया था। यहां पर पहले उसके साथ बस स्टैंड में मारपीट की गई इसके बाद उसे स्कॉर्पियो में सवार बदमाश यूनिवर्सिटी ओल्ड कैंपस ले आए और यहां पर उसके साथ मारपीट की। जिस जगह पर मारपीट की घटना हुई उससे कुछ कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी भी बनी हुई है। बता दे की जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी ओल्ड कैंपस में पूर्व में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना भी सामने आ चुकी है उस समय यहां पर यूनिवर्सिटी कैंपस में CCTV कैमरे लगाने और गेट पर सिक्योरिटी गार्ड को खड़ा रखने सहित कई निर्णय यूनिवर्सिटी में लिए गए। इसके बावजूद स्कार्पियो सवार बदमाश यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *