आगर मालवा के सक्सेना अस्पताल में अवैध सोनोग्राफी का मामला:संचालिका बोलीं- CMHO से मिली अनुमति; अधिकारी ने कहा, सिर्फ मशीन खरीद की थी मंजूरी

आगर मालवा के सक्सेना अस्पताल में अवैध सोनोग्राफी का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने अस्पताल पर अवैध सोनोग्राफी संचालन का आरोप लगाया। निरीक्षण के दौरान हुए विवाद में अस्पताल संचालिका के पति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज हुआ। अस्पताल संचालिका ने शनिवार को सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सोनोग्राफी का संचालन सीएमएचओ कार्यालय की अनुमति से हो रहा था। संचालिका ने डॉ. गुप्ता और उनकी टीम पर निराधार कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही अस्पताल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। सीएमएचओ डॉ. गुप्ता का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी। डॉ. शशांक सक्सेना जिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को अपनी पत्नी के अस्पताल में रेफर कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *