भाजपा नेता की पुलिस को धमकी पड़ी भारी:शराब से भरी कार भगाने और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में पूर्व पार्षद दीपक चौहान गिरफ्तार

राजनांदगांव में पुलिस ने भाजपा नेता और पूर्व पार्षद दीपक चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। चौहान पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार और शराब से भरी कार को भगाने का आरोप है। घटना 24 फरवरी की है। दीपक चौहान ने पुलिसकर्मियों को गालियां दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली। इस मामले में पुलिस चौकी सुकुलदैहान में मामला दर्ज किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की और अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने 50 वर्षीय दीपक चौहान और उनके चालक 27 वर्षीय कौशल वर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धारा 221 और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। घटना में प्रयुक्त कार (नंबर CG 08 AQ 2405) को जब्त कर लिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई मामले का वीडियो वायरल होने और दैनिक भास्कर डिजिटल में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो में दीपक चौहान पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर एडिशनल एसपी पर दबाव डालने की बात कर रहे थे। एसपी मोहित गर्ग ने मामले में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस जवानों को लाइन अटैच कर दिया है। सीएसपी पुष्पेंद्र नायक के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *