बूंदी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक रेप:परीक्षा देने जाते समय नशीला पानी पिलाकर की वारदात, परिजनों ने 3 युवकों पर लगाया आरोप

बूंदी जिले में एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता आठवीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही थी, तभी यह घटना हुई। उसे गंभीर हालत में कोटा के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) केशवराय पाटन अशोक जोशी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसके बयान दर्ज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों ने दो से तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डीएसपी ने कहा कि घटना की सच्चाई पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। डीएसपी जोशी ने बताया कि बालिका शुक्रवार को परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में उसे तीन लड़के मिले, जिनमें से एक को वह जानती थी। उसी लड़के ने उसे पानी पिलाने के लिए पूछा और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पानी पीने के बाद बालिका बेहोश हो गई। होश में आने पर कोई परिचित रात 9 बजे उसे उसकी नानी के घर छोड़कर आया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया। डीएसपी ने पुष्टि की कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी कोटा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी कोई भी हों, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि 3 युवकों पर दुष्कर्म का आरोप परिजनों ने लगाया है।

गंभीर हालत में इलाज जारी थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर की है। पीड़िता परीक्षा देने जा रही थी, तभी तीन युवकों ने उसका अपहरण कर सुनसान इलाके में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद पीड़िता को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बालिका को पहले कापरेन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान के बाद ही पूरा घटनाक्रम स्पष्ट होगा। थाना प्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि पुलिस पॉक्सो के अंतर्गत मामला दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *