प्ले जोन में बच्चों ने की जमकर मस्ती:लिटिल टस्कर्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रेप क्लास का कॉन्वोकेशन भी हुआ

जयपुर के मानसरोवर, स्वर्ण पथ स्थित लिटिल टस्कर्स प्ले स्कूल ने शनिवार को अपना वार्षिक उत्सव एक अनूठे तरीके से मनाया। इस बार समारोह का आयोजन प्ले जोन में किया गया। बच्चों ने यहां गुब्बारों से खेला और खिलौना बंदूकों का मजा लिया। स्लाइड्स और अन्य रोमांचक खेलों में भी बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रेप क्लास के बच्चों का दीक्षांत समारोह भी आयोजित किया गया। स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के आयोजन बच्चों के समग्र विकास के लिए जरूरी हैं। ये कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। साथ ही उनके सामाजिक कौशल को भी निखारते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *