नवलगढ़ में पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च:10 दिन में सातवीं बार निकला, होली पर गेर जुलूस को लेकर सतर्कता

नवलगढ़ में होली पर निकलने वाले गेर जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। शनिवार शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीरसिंह शेखावत के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। पिछले 10 दिनों में यह सातवां फ्लैग मार्च था। संवेदनशील क्षेत्रों में की गई निगरानी फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। ड्रोन कैमरे के माध्यम से प्रमुख मार्गों और चौराहों का जायजा लिया गया। पुलिस बल ने पैदल मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया। शांति भंग करने पर होगी कार्रवाई एएसपी महावीरसिंह शेखावत ने कहा कि गेर जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने आमजन से त्योहार को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान सीआई अजयसिंह सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत दिखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *