मुख्यमंत्री साय ने 25.24 लाख किसानों को दिए 10,324 करोड़:कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर राशि का भुगतान, खरोरा में हुआ सम्मेलन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25.24 लाख धान उत्पादक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये की अंतर राशि का भुगतान किया। यह भुगतान समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से किया गया। मुख्यमंत्री ने यह राशि वर्चुअल माध्यम से जारी की। इस अवसर पर खरोरा मंगल भवन में विकास खंड स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसे ‘बोनस त्यौहार’ के रूप में मनाया गया। इस सम्मेलन में परिक्षेत्र के हजारों किसान शामिल हुए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने उपस्थित किसानों का अभिनंदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। समारोह में भाजपा कार्यकर्ता, युवा भाजपा व भाजपा महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ सहित परिक्षेत्र के ग्रमीण जन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *