ED के हेड कॉन्स्टेबल को 13 लाख रिश्वत लेते पकड़ा:2 लाख पहले ले चुका, जयपुर ACB टीम ने सीकर में होटल से गिरफ्तार किया

एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कल्याण सर्किल पर अशोका होटल में ED के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हेड कॉन्स्टेबल से पूछताछ जारी है। उत्तम पांडे ने पीड़ित से 15 लाख की डिमांड की थी। 2 लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था और अब 13 लाख रुपए लेने के लिए सीकर आया था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित एक CA है। उसे आरोपी हेड कॉन्स्टेबल लगातार धमकियां दे रहा था कि आरोपी बना दूंगा, पैसा दो। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उसे कहता कि वह ईडी में बड़ा अधिकारी है। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पीड़ित पर लगातार दबाव बना रहा था। इस पर पीड़ित ने दो लाख तो पहले ही दे दिए। इसके बाद पीड़ित ने जयपुर एसीबी में शिकायत की। हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ने के लिए एसीबी ने पूरा जाल बिछाया। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने पीड़ित को 11 लख रुपए के डमी नोट दिए। आज जो 13 लख रुपए पीड़ित देने के लिए आया, उसमें से 11 लाख डमी नोट से। बाकी 2 लाख असली थे। हेड कॉन्स्टेबल ने होटल के बाहर रिश्वत ली। रिश्वत लेकर वह जैसे ही अंदर जाने लगा तो एसीबी ने उसे दबोच लिया। परिवादी ने 30 दिसंबर 2025 को ACB में रिपोर्ट दी थी कि उसने QFX कंपनी में इन्वेस्टमेंट किया था। उस कंपनी के मोहम्मद शकील के समन की तामील करवाने के लिए एक आदमी सीकर आया। जिसने सीकर आकर परिवादी से संपर्क किया। वॉट्सएप कॉल कर पैसे की डिमांड करता था
मोहम्मद शकील के खिलाफ एक मामला चंडीगढ़ ED में दर्ज है। इसके जांच अधिकारी असिस्टेंट डायरेक्टर अतुल गुप्ता हैं। उनकी ओर से जारी किए गए समन की तामील करवाने के लिए हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे ने परिवादी से संपर्क किया। उसने परिवादी को आरोपी नहीं बनाने के नाम पर 20 लाख की डिमांड की थी। आरोपी उत्तम पांडे वॉट्सएप पर परिवादी से बातचीत करके पैसों की डिमांड करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *