होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

कुडू| कुड़ू थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को होली को लेकर सीओ संतोष उरांव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। मौके पर सीओ संतोष उरांव ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारा व अमन चैन का त्योहार हैं। होली को लेकर किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न होने पर इसकी सुचना तत्काल प्रशासन को दे। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा किसी भी समुदाय के पर्व त्यौहार पर विघ्न डालने वालो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। क्षेत्र में होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जायेंगे। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल दंडाधिकारी के साथ तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखा जाएगा। मौके पर हेमंत कुमार , सुनील कुमार सिन्हा, बदरूद्दीन अंसारी, आशुतोष कुमार सिंह, कमरूल इस्लाम, नागेंद्र प्रसाद, राजू पासवान मुखिया सुषमा देवी, ललिता उरांव, राजमुनी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *