2990 वोट के साथ झामुमो ने दर्ज कराई मजबूत मौजूदगी

लोहरदगा|लोहरदगा, आगामी होली, रमजान एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लोहरदगा सदर अंचल के अंचलाधिकारी राम नारायण खलखो ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चौकीदारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्रवार विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई तथा संवेदनशील स्थलों और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंचलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए। रात्रि गश्ती बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने तथा समुदायों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। होली के दौरान जबरन रंग लगाने, शराब सेवन कर हुड़दंग करने तथा निर्धारित समय से अधिक ध्वनि प्रसारण पर निगरानी रखने को कहा गया। रमजान के दौरान नमाज के समय मस्जिदों के आसपास शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सरहुल जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष शमशुल अंसारी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी चौकीदार उपस्थित थे। लोहरदगा|नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के परिणाम घोषित होने के बाद शहर की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित उम्मीदवार को नगर अध्यक्ष पद पर 2990 मत प्राप्त हुए, जिससे पार्टी तीसरे स्थान पर रही। झामुमो के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने इसे पार्टी की वैचारिक मजबूती और बढ़ते जनाधार का संकेत बताया। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर सभी मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और कड़े मुकाबले के बावजूद मिले 2990 वोट इस बात का प्रमाण हैं कि नगर क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत हो रही है। उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, जिला पुलिस तथा झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग का धन्यवाद दिया। साथ ही नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष अनिल उरांव एवं 23 वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि झामुमो जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। लोहरदगा| लोहरदगा जिला सेवा भारती सह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ एवं सभी सदस्यों ने लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में विजय नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल उरांव व समस्त नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को बधाई व शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नगर पार्षद अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर में चौमुखी विकास होगा और नगर स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा। साथ ही नगर में रोजगार का रास्ता खुलेगा। बधाई देने वालों में शिव प्रसाद राजगढिया, डा कुमुद अग्रवाल, अवधेश मित्तल, संजय चौधरी, सत्यम श्रॉफ, मुकेश गुप्ता, किशोर बंका, अतुल सर्राफ, सुबोध महतो, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, रिंकू केसरी, पवन श्रॉफ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *