इंडियन फाइल, टेंट पेगिंग और क्रॉस कंट्री में पंजाब पुलिस ने जीते पदक

जालंधर| 44वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में पंजाब पुलिस की घुड़सवार टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में किया गया। इंडियन फाइल इवेंट में पुलिस के आईपीएस डीआईजी इंद्रबीर सिंह ने घोड़ा पन्ना, डीएसपी जसविंदर सिंह ने घोड़ा सुधा, इंस्पेक्टर यंगबीर सिंह ने घोड़ा बेल और इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह घोड़ा आफताब की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी टीम ने टेंट पेगिंग टीम इवेंट में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं, क्रॉस कंट्री प्री-नोविस व्यक्तिगत प्रतियोगिता में एएसआई जर्मनजीत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर टीम की पदक तालिका को और मजबूत किया। इसके अलावा हेड कांस्टेबल संदीप सिंह ने वन स्टार क्रॉस कंट्री इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *