पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले के दूसरे दिन खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगी

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। इन प्रयासों से पारिवारिक और सामाजिक निर्णयों में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित होगी। इसी कड़ी में पंजाब सरकार द्वारा “पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेला” आयोजित किया गया है, जहां महिलाएं अपनी कला और कौशल से तैयार वस्तुओं की प्रदर्शनी लगा रही हैं और सामान बेचकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू के दिशा-निर्देशों पर इस मेले में महिलाएं अपने हाथों से तैयार अचार, मसाले, सूट, फुलकारी, पिन्नियां, सरपोस, मिलेट्स, दलिया, मिट्टी के गमले, दालें और अन्य खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाकर अपने हुनर को निखार रही हैं। मेले के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वहितकारी स्कूल के विद्यार्थियों सुयो बिहाणी, हरलीन कौर, गरुश, कोमल, अभिषेक शर्मा और मृत्युंजय शर्मा ने भजन से की। इसके बाद हरलीन कौर, कोमल, गुरनाम, आराध्या और शाहनूर ने विक्रम शर्मा के नेतृत्व में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी। इसके अलावा इस्लाम वाला की गतका टीम ने अपने जौहर दिखाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *