दहेज के लिए नवविवाहिता से मारपीट, 15 लाख रुपए के सोना पर कब्जा

शादी के कुछ ही दिनों बाद एक नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी जमा पूंजी पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद पति समेत सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता डॉ. रमनजोत कौर ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 25 जनवरी 2025 को अर्शदीप सिंह ढिल्लों के साथ हुई थी। शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष ने अधिक दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने डराकर उनकी गोल्ड चेक बुक, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा ससुराल पक्ष ने करीब 15 लाख रुपए कीमत का सोना भी हड़प लिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने पति अर्शदीप सिंह, सास अमरजीत कौर और ससुर गुरजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *