सिटी रिपोर्टर | भिलाई सीएसवीटीयू भिलाई की पुरुष और महिला शतरंज टीम अखिल भारतीय पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। पुरुष वर्ग में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अभिनव कुमार बिंद्रा, अर्पित कुमार सिंह, आयुष सिंह, गुंजन देवांगन और मानस सिंह टीम मैनेजर अर्जुन सिंह तथा टीम कोच शुभम सोनी के मार्गदर्शन में ओडिशा स्थित केआईएसएस यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 2 से 6 मार्च तक आयोजित की जाएगी। वहीं महिला वर्ग में विश्वविद्यालय की खिलाड़ी धारिणी साहू, मीमांसा पांडेय, नित्या तिवारी, ओमी जैन एवं वासुकी दुबे टीम मैनेजर युगल किशोर एवं कोच सुमित्रा मंडावी के साथ पश्चिम बंगाल स्थित एडमास यूनिवर्सिटी, कोलकाता के लिए रवाना हुईं। महिला वर्ग की प्रतियोगिता 2 से 4 मार्च तक आयोजित होगी। दोनों टीमों को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. रोहित कुमार मिरी और प्रभारी खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज ने शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। इस अवसर पर खेल विभाग के सहायक रामनारायण बंजारे, मनीष कश्यप, सियाराम मौजूद थे।


