सीतापुर | ग्राम नागम में जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान करना और विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में नागम व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीपी और शुगर की जांच, सामान्य रोगों की पहचान, पोषण संबंधी परामर्श व आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रबोध मिंज विशेष रूप से उपस्थित रहे।


