सेक्रेड सोल्स स्कूल में ‘जूनियर विंग’ का आगाज

भिखीविंड| सेक्रेड सोल्स कॉन्वेंट स्कूल काले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ‘जूनियर विंग’ का उद्घाटन किया गया। स्कूल के चेयरमैन कंधाल सिंह बाठ ने प्रिंसिपल लखबीर कौर के कर-कमलों द्वारा इस नए ब्लॉक का लोकार्पण करवाया। नन्हें-मुन्नो के लिए तैयार इस विशेष विंग में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिसमें डिजिटल पढ़ाई के लिए प्रोजेक्टर, खेल-कूद के लिए नए झूले और ढेरों खिलौने शामिल हैं। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई बांटी गई और उनमें भारी उत्साह देखा गया। चेयरमैन कंधाल सिंह बाठ ने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रिंसिपल लखबीर कौर ने विद्यार्थियों को नए सत्र में पूरी लगन से पढ़ाई हेतु प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *