भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) की ओर से तहसील कॉम्प्लेक्स भिखीविंड में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका गया। जिला प्रधान चमन लाल दराजके ने कहा कि शुगर मिल को बचाने के लिए मिल के गेट के सामने शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने जबरन उठाकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो पंजाब सरकार की बौखलाहट का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की सरकारी जमीनों को औने-पौने दामों पर बेच रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों के साथ लिए गए इस टकराव के गंभीर राजनीतिक परिणाम 2027 में सरकार को भुगतने पड़ेंगे। पार्टी नेताओं ने मांग की कि गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा किया जाए।


