केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित टीम ने जिला तरनतारन के पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का दौरा किया। टीम में आभा रानी (संयुक्त सचिव, भारत सरकार) और अरविंद कुमार, आईएएस (डीजीएसई) शामिल थे। टीम ने इन स्कूलों का दौरा किया और केंद्र सरकार द्वारा दी गई ग्रांट एवं सुविधाओं के तहत कराए गए कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने जिला तरनतारन के स्कूलों के कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से पीएम श्री सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल प्रिंसिपल द्वारा करवाया गया कार्य वास्तव में सराहनीय है। इस अवसर पर डीईओ सतनाम सिंह, तजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, तरसेम सिंह और मैडम अक्ष भी उपस्थित थे।


