बेरोजगार युवाओं को मुफ्त ट्रेनिंग देगा पंजाब हुनर विकास मिशन

तरनतारन| पंजाब में बेरोजगारी को कम करने के उद्देश्य से पंजाब हुनर विकास मिशन द्वारा युवाओं के लिए मुफ्त कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सी-पाइट कैंप पत्ती में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मुफ्त ट्रेनिंग पीएमकेवीवाई 5.0 योजना के तहत करवाई जाएगी। इस ट्रेनिंग के लिए योग्यता दसवीं पास के साथ सिक्योरिटी गार्ड के रूप में 5 साल का अनुभव या बारहवीं पास के साथ 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। पूर्व सैनिक भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी विक्रमजीत ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) सुरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में 2 मार्च 2026 को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, कमरा नंबर 115, पहली मंजिल, डीसी कार्यालय परिसर, सरहाली रोड (पिंड पिंदी) तरनतारन में इस संबंधी कैंप लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *