92 लाख के ट्रैक्टर पार्ट्स से भरा ट्रक गायब, कंडक्टर पर केस

ट्रैक्टर पार्ट्स से भरा ट्रक लेकर एक युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर साहनेवाल थाना पुलिस ने अमृतसर निवासी युवक के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाबा दीप सिंह नगर निवासी ट्रांसपोर्टर हरमनदीप सिंह सिद्धू ने पुलिस को बताया कि वह ‘न्यू मोगा लॉजिस्टिक’ नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। बीते दिनों उन्होंने होशियारपुर जिले के मैतियाना स्थित जीएनए फैक्ट्री से ट्रैक्टर पार्ट्स ट्रक में लोड कर हैदराबाद के लिए रवाना किए थे। जब ट्रक लुधियाना के गांव पवां के पास पहुंचा तो चालक प्रदीप सिंह ने कंडक्टर जग्गी को ट्रक में छोड़ दिया और खुद कमरे में जाकर सो गया। 27 फरवरी की सुबह ट्रक मौके से गायब था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब 92 लाख रुपए कीमत का ट्रक और उसमें भरा माल कंडक्टर ही चोरी कर ले गया है। साहनेवाल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और उसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *