स्टूडेंट्स ने जयपुर का भ्रमण किया

लुधियाना| पीएम श्री जीएमएसएसएस सिमिट्री रोड में प्रिंसिपल चरणजीत कौर के नेतृत्व में 50 स्टूडेंट्स और 6 टीचर्स के लिए जयपुर का एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स को मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा इस भ्रमण की व्यवस्था की गई। भ्रमण के दौरान स्टूडेंट्स ने हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, जंतर मंतर, प्रसिद्ध जयपुर चिड़ियाघर तथा जयपुर धानी जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन किया। टीचर्स ने स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करते हुए प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जयपुर भ्रमण के के बाद स्टूडेंट्स को एसडीआरएफ ट्रेनिंग सेंटर गडोटा स्थित राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राजस्थान के प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। वहां उन्होंने बचाव तकनीकों, सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन प्रतिक्रिया तरीकों के प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखे। यह शैक्षिक भ्रमण अध्यापक गुरप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, पूजा तिवारी और गुरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *