श्री गोविंद गोधाम में होली उत्सव 4 को मनेगा

श्री गोविंद गोधाम में आगामी 4 मार्च को होली का पावन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के प्रमुख सेवादारों सुंदरदास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, प्रमोद दीवान, पं. राज कुमार शर्मा और वीडीसी मेंबर सोनी वालिया ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उत्सव को यादगार बनाने के लिए वृंदावन से विशेष वैष्णव कलाकार पधार रहे हैं जो रासलीला के जरिए ब्रज की महिमा का गुणगान करेंगे। उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए राधा-कृष्ण जी का विशेष फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। इस बार भक्तों के लिए फूलों की होली और ब्रज की रज से तिलक होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निमंत्रण पत्र बांटने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान, विधायक अशोक पराशर पप्पी और मनीषा कपूर को आमंत्रित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *