भा सुंदर नगर सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ जी की भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शिव सिद्ध योगी परिवार द्वारा आयोजित द्वितीय विशाल समागम पौणाहारी दा संपन्न हुआ। 1008 महंत राजेंद्र गिरी महाराज के पावन सान्निध्य और आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में लुधियाना के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जागरण की इस दिव्य शाम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक मुकेश कुमार इनायत, अमित सरूर और अमन शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज और भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि भक्त भाव-विभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गए। मुकेश कुमार इनायत ने जोगी दे द्वारे ढोल वजदे, नचन भगत प्यारे गाकर पंडाल में उत्साह भर दिया। वहीं दूध दीयां धारां मैं बाबा तैंनू चड़ावांगा, जोगा वे जोगी तू घर मेरे आ जा और पौणाहारी जोगी सानु मिल गया, मेरा खिल गया सोणा नसीब जैसे भजनों ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस पावन अवसर पर श्री सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ प्रभात मंदिर सुभाष नगर के भगत शिवांश ठाकुर एवं प्रधान सुनील ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनी पब्याल, साहिल बलदी, अमन शर्मा, पारस जैन, पिंटू पटेल, गीतांश, यश, निखिल, करण, गौरव, सुनील, रवि शर्मा, निखिल जैन, शशि भूषण गोयल, धर्मा, विष्णु, वरुण जैन, सुरेंद्र कांडा आदि भूमिका निभाई।


