मनोहर थाना में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा जिले के पहले मातृ शक्ति रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 121 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ और यह देर शाम तक चलता रहा । उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल और विकास अधिकारी कैलाश मीणा इस रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता शुभंकर आनंद भी उपस्थित थे। शिविर में नगर के गणमान्य नागरिकों, कर्मचारियों, मातृ शक्ति, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, व्यापार संघ, गणेश मंडल, थानेश्वर महादेव समिति सहित विभिन्न संस्थाओं और निजी शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव नेमीचंद मीणा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पोरसजी साहू जैसे जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मारवाड़ी महिला मंडल की शाखा संरक्षक रीना मालपानी, अध्यक्ष निधि चौरसिया, शिविर प्रभारी धर्मा अग्रवाल, सचिव रचना पारीक, कोषाध्यक्ष वंदना सोनी और बाल विकास प्रमुख सुनिता चौरसिया ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कनक लक्षकार सहित नगर के कई प्रतिष्ठित जन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


