जालंधर की धरा कल शिवधाम बनेगी, सुबह 8 से रात 8 बजे तक पावन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्ट ऑफ लिविंग और गुरुप्रीत फाउंडेशन ओर से 2 मार्च को पुरातन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग जालंधर पहुंच रहे हैं। इस भव्य धार्मिक आयोजन में शहरभर की संस्थाएं, मंदिर कमेटियां, हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव नाथ, बाबा राजा किशोर, बाबा योगेश्वर दास, प्रीतपाल सिंह, संजीव कुमार, योगेश धीर और अर्चना ने बताया कि 2 मार्च को साईं दास स्कूल की ग्राउंड में सुबह 8 से रात 8 बजे तक लोग ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। सुबह 8 से 10 और शाम को 6 से 8 बजे तक रुद्र पूजा होगी। समागम में पंजाब, हरियाणा व अन्य जगहों से संत समाज आएंगे। प्रबंधकों ने बताया कि ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए ऑनलाइन पर्ची हासिल करनी होगी। इसके बाद आपको दर्शन का समय आपके वाट्सएप नंबर पर मिल जाएगा। वही वाट्सएप मैसेज दिखाकर आप पवित्र दर्शन कर सकेंगे। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है। इसके लिए https://gurupreetfou ndation.com/ लिंक पर क्लिक करने के बाद दर्शन पर्ची की ऑप्शन आएगी। उस पर क्लिक करने के बाद आवेदक को नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर और कितने लोग दर्शन करना चाहते हैं, भर के रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आपको दर्शन पर्ची मिल जाएगी, जिसे दिखा सकेंगे। जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग और गुरुप्रीत फाउंडेशन के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *