जालंधर | श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से न्यू राजा गार्डन कॉलोनी में राजन मल्लन के निवास स्थान से होली के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई। संकीर्तन का शुभारंभ सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, विपुल सिसोदिया, हर्ष शर्मा, प्रवीन कोहली, दीपक शर्मा ने वैष्णव वंदना से किया गया। प्रभातफेरी का रंजनी गुप्ता के घर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यहां नगीना मल्लन, वैभवी, रुचि खन्ना, रूपिका कोहली, प्रिंस, वनीता, रजनी व अन्य उपस्थित थे


