जालंधर | श्री राजराजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर, कोट सदीक में मां बगलामुखी का श्रद्धापूर्वक हवन किया गया। इसमें पं. अविनाश गौतम, पं. राजेश शर्मा व अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। विद्वानों ने कहा कि सुखी जीवन के लिए सच्चाई के मार्ग पर चलें और क्रोध पर काबू रखें। क्रोध व्यक्ति को खत्म कर देता है। यहां पं. राजेश शर्मा, पं. अविनाश गौतम, राजेश शर्मा, मनीष हांडा, विजय हांडा, सागर, गणेश, सनी, प्रदीप, संजीव व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


