जालंधर के वरदान IVF सेंटर पर चली गोलियां:युवक ने 5 फायर किए, गेट के आर-पार हुई गोलियां; 24 घंटे में दूसरे डॉक्टर पर हमला

जालंधर के वरदान IVF सेंटर पर अज्ञात बाइक सवार ने गोलियां चला दीं। गोलियां चलाने के बाद युवक बाइक से निकल गया। मौके पर थाना-6 पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर लगे CCTV के फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। युवक की पहचान के लिए टेक्निकल टीमों को लगाया गया है।
मोता सिंह नगर में IVF सेंटर के बाहर शनिवार रात बाइक सवार युवक आता है। यहां पर अस्पताल के बाहर वह बाइक को रोड साइड लगाता है और गन लोड करता है। इसके बाद युवक अस्पताल के सामने आता है एक के बाद एक 5 फायर करता है। इसके बाद युवक बाइक पर सवार होकर निकल जाता है।
घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी में युवक रात 9 बजकर 30 मिनट पर आता दिखाई देता है। युवक ने हेलमेट लगा रखा है और गोलियां चलाते वक्त भी वह हेलमेट नहीं उतारता है। घटना को लेकर अस्पताल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

देखें घटना से जुड़े 3 CCTV फुटेज गोलियां चलने से दहशत में अस्पताल स्टाफ
गोलियां चलने की घटना के वक्त अस्पताल में स्टाफ के कुछ लोग मौजूद थे। गोलियों की आवाज के बाद स्टाफ दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि अस्पताल के गेट पर गोलियों के निशान हैं। हमलवार ने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए उसकी बाइक के नंबर से एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। युवक ने हेलमेट पहन रखा था इसलिए उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। उसके एंट्री और एग्जिट पाइंट पर लगे कैमरों को भी सुबह चेक किया जाएगा। फरवरी की गोलियों से शुरूआत गोलियों से एंड
फरवरी में गोलीबारी की ये तीसरी बड़ी वारदात है जिसमें बड़े लोगों को निशाना बनाया गया है। 6 फरवरी को आप नेता लक्की ओबरॉय की सुबह गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। स्कूटी पर आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। 5 गोलियां ओबरॉय के सीने और एक सिर में लगी थी। 28 फरवरी को भी रात पौने 10 बजे के करीब डॉक्टर के अस्पताल को निशाना बनाया गया। इससे पहले 27 फरवरी की रात भी डॉक्टर के घर पर फायरिंग की गई। 24 घंटे में दूसरे डॉक्टर पर हमले की कोशिश
इससे पहले शुक्रवार को संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर पर बाइक सवार 2 लोगों ने फायरिंग कर की थी। पुलिस ने बताया कि 10 राउंड फायर किए गए थे। सभी गोलियां दीवारों में लगी थीं। ये घटना भी CCTV में रिकॉर्ड हो गई थी। अभी इन आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई थी कि शनिवार रात एक और डॉक्टर को निशाना बनाया गया। दोनों की घटनाओं में गोली चलाने वालों ने मुंह ढके थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *