कार निकालने पर विवाद, पिता- पुत्र पर पिस्टल के बट से हमला

गली में कार निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। हमलावरों ने पिता-पुत्र को घेरकर बेरहमी से पीटा और पिस्टल के बट से वार कर घायल कर दिया। घटना 26 फरवरी की सुबह मिलरगंज इलाके के मोहल्ला प्रीत नगर, सेवकपुरा में हुई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी घर के बाहर गालियां देते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक के हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही है। इसके बाद सभी आरोपी जबरन घर में घुसकर मारपीट करते हैं। पीड़ित सिमरनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11:15 बजे वह अपनी आई-20 कार बाहर निकाल रहे थे। तभी साहिल कपूर और उदित कपूर की स्कूटी कार से टकरा गई और कहासुनी शुरू हो गई। करीब 15–20 मिनट बाद आरोपी एक एंडेवर गाड़ी में 5-6 साथियों के साथ लौटे और हमला कर दिया। सिमरनजोत की नाक पर पिस्टल के बट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। वहीं सुनील कपूर ने उसके पिता की दाढ़ी खींची और मुक्का मारकर उनका नीचे का दांत तोड़ दिया। मारपीट के दौरान पीड़ित की दो तोले की सोने की चेन भी गायब हो गई। आसपास लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। थाना डिवीजन-6 पुलिस ने साहिल कपूर, उदित कपूर, सुनील कपूर, कमल समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *