सर्वाइकल कैंसर पर वार: जिले में 90 दिन चलेगा विशेष वैक्सीनेशन अभियान, यू विन पोर्टल में करना होगा रजिस्ट्रेशन

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ शनिवार को पटियाला में सेहत मंत्री डा. बलवीर सिंह ने शनिवार को किया। जिसके बाद अब जिले में भी वैक्सीनेशन अभियान को लेकर तैयारियां की जा रही है। सोमवार को जिला टाक्स फोर्स की बैठक होगी। जिसमे वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां की जाएगी। जिसके बाद बुधवार तक वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद है। देश में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मरीज को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से एसपीवी वैक्सिनेशन अभियान शुरू किया है। जिसको देखते हुए पंजाब में शनिवार को यह अभियान की शुरूआत हुई। जिले में 14 साल से 15 साल के आयु वर्ग के बीच की किशोरियों के वैक्सीनेशन लगाया जाएगा। यह सिंगल डोज वैक्सीन है। 90 दिनों तक जिले में अभियान चलाया जाएगा। पहले फेज में 10 सीएचसी, चार एसडीएच और एक जिला अस्पताल में लगाई जाएगी। बाएं कंधे में लगाई जाएगी। जिले में करीब 35 हजार किशोरियों के वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर ने बताया कि सोमवार को डिस्ट्रिक्ट टॉस्क फोर्स की बैठक है। जिसमें वैक्सीनेशन अभियान को लेकर चर्चा होगी। मंगलवार या बुधवार तक वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। अभियान की मुख्य बातें {लक्ष्य: जिले की करीब 35,000 किशोरियों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *