श्रद्धालुओं का जत्था दुबई यात्रा को रवाना

अमृतसर| श्री गोविंद यात्रा सेवा परिवार की ओर से 5वीं विदेश यात्रा के लिए एयरपोर्ट से 20 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। पंडित रामपाल शर्मा द्वारा रवाना किए जत्थे में कई लोग शामिल हुए। रिंकू बटवाल और भावना मेहरा की अध्यक्षता में रवाना हुए दुबई भ्रमण यात्रा के अंतर्गत यह जत्था सबसे पहले अबु धाबी में बने हिंदू मंदिरों, स्वामी नारायण मंदिर में दर्शन करके यात्रा की शुरुआत करेगा। इसके उपरांत दुबई में स्थित दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करके बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, दुबई सिटी टूर, दुबई मॉल में जाकर 4 मार्च तक जत्था एयरपोर्ट पहुंचेगा। इस जत्थे में संजीव कुमार हांडा, इरविन शर्मा, राकेश बहल, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *