गली का अधूरा निर्माण कार्य और कूड़े के ढेर बने मुसीबत

हलका सेंट्रल इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही का केंद्र बना हुआ है। विधायक डॉ. अजय गुप्ता के अधीन आने वाले कटरा मोतीराम और कटरा बाग सिंह इलाकों में स्थिति बदहाल बनी हुई है। इलाका निवासियों के अनुसार कई दिनों से कूड़े की लिफ्टिंग नहीं हुई, जिसके कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। आसपास बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक गली में लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन काम की रफ्तार बेहद धीमी है। निकलते समय बड़े बूढ़े और बच्चों को बहुत ज्यादा मुश्किल हो रही हैं। गली के अधूरे निर्माण कार्य और फैली गंदगी के कारण राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाकावासियों का कहना है कि कई बार पार्षद और नगर निगम को शिकायतें भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़ा उठाने और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है, ताकि इलाके को इस बदहाली से राहत मिल सके। इस संबंधी एक्सईएन मंजीत सिंह ने कहा मेरे नोटिस में आ गया है, गली को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *