ग्रामीण युवाओं को नशे की गर्त से निकालकर फिटनेस की ओर मोड़ने के उद्देश्य से डॉ. अवतार सिंह ने गांव बोहरू में एक अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन किया। यह परियोजना ग्राम पंचायत और सरपंच कैप्टन सरदार दलजीत सिंह के सहयोग से पूर्ण हुई है। तीन दशकों से चिकित्सा और परोपकार में सक्रिय डॉ. सिंह ने युवाओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है ताकि वे स्वस्थ और उत्पादक जीवन जी सकें। बता दें कि डॉ. अवतार सिंह ‘अमनदीप होप’ और ‘स्माइल ट्रेन’ जैसी परियोजनाओं के माध्यम से हजारों मरीजों की मुफ्त सेवा कर चुके हैं। उन्होंने 33 से अधिक गांवों में खेल किटें वितरित कर खेलों को बढ़ावा दिया है। इस नई पहल से बोहरू के युवाओं को फिटनेस के लिए एक सुरक्षित और सुलभ स्थान मिलेगा। उद्घाटन के दौरान ग्राम पंचायत, उड़ान ट्रस्ट के सदस्य और भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।


