बटाला रोड पर शिव भक्त दविंदर खोसला की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को समर्पित लंगर लगाया गया। जिसमें उत्तरी हलके के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह उपस्थित हुए। उनके साथ राष्ट्रीय हिंदू चेतना मंच के पंजाब प्रधान अनुज खेमका, शुक्रात कालड़ा, रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान संजीव भाटिया, डॉ. राकेश भारती, काउंसलर पति गिरीश शर्मा, कृष्ण कुमार खोसला, प्रदीप खोसला, रीना, संजय सेठ, रवि गुप्ता, पवन व्यास, कुलबीर सिंह, संजीव शर्मा, संजीव ठाकुर, गुरमीत सिंह, कृष्णा, मयंक, ने लंगर बांटने की सेवा की। इस दौरान विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह और अनुज खेमका को सम्मानित भी किया गया।


