ऑक्सीजोन में नेट क्रिकेट बॉक्स, खेल के समय ताला:19 एकड़ गार्डन में युवाओं के लिए सुविधा, समय सीमित इसलिए नहीं मिल रहा लाभ

कलेक्टर परिसर के पास 19 एकड़ में बने ऑक्सीजोन गार्डन में युवाओं के लिए तैयार नेट क्रिकेट सुविधा का रात में उपयोग नहीं हो पा रहा है। गार्डन तय समय पर ही खुलने से खिलाड़ी मायूस हैं। स्मार्ट सिटी के माध्यम से यूनीपोल विज्ञापन के बदले राघव एजेंसी ने ऑक्सीजोन में नेट क्रिकेट तैयार कराया है। उद्देश्य था कि युवाओं को रात में भी खेलने की सुविधा मिले। हालांकि गार्डन सुबह 6 से 9 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक ही खुलता है। दिनभर ताला लगा रहता है। इस कारण नौकरी और व्यवसाय में व्यस्त युवा रात में अभ्यास नहीं कर पाते। दोपहर में कुछ बच्चे दीवार फांदकर खेलते नजर आते हैं। राजातालाब के आनंद शर्मा, विवेक सिंह, राहुल अग्रवाल और पंकज कुमार ने बताया कि रात में खेलने की सुविधा मिले तो बेहतर रहेगा। इसे जल्द शुरू करेंगे: निगम
इस पर जोन-4 कमिश्नर अरुण ध्रुव ने कहा कि इसे चालू करने के लिए प्लानिंग की जा रही है। इसे जल्द शुरू करेंगे। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि बिना ठोस योजना के सुविधा बना दी गई। उनका सुझाव है कि समिति बनाकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ संचालन तय किया जाए, क्योंकि रात में बड़ा परिसर खुला रखने पर सुरक्षा चुनौती भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *