लालसोट में पहल मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर के पहले दिन शनिवार को 210 दिव्यांगों को लाभ मिला। इस शिविर में उन्हें विभिन्न सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। संस्थान के संयोजक सुनील गुप्ता और सचिव सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया- यह शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि पिंकी चतुर्वेदी ने कहा- दिव्यांगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। किन्नर समाज की महंत मीनू बुआजी ने शिविर को सहयोग और आशीर्वाद प्रदान किया। युवा समाजसेवी रामखिलाड़ी सत्तावन ने दिव्यांगों की सेवा को ईश्वर की भक्ति के समान बताया। पहले दिन शिविर में 50 ट्राई साइकिल, 20 व्हील चेयर, 10 बैसाखी, 20 छड़ी, 10 कृत्रिम पैर, 3 कृत्रिम हाथ, 70 सुनने की मशीन, 14 कैलीपर, 3 वॉकर और 10 एल्बो का निशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच दीपक पटेल, प्रधानाध्यापक हंसराज शर्मा, अंकुश आमेरिया, समाज कल्याण विभाग के अशोक मीणा, भगवान महावीर विकलांग समिति के टीम लीडर रामराय शर्मा, अनुराग सेवा संस्थान के संयोजक सियाराम शर्मा सहित हीरालाल महावर, श्यामसुंदर सैनी, प्रेमराज चौधरी, अविनाश शर्मा, परीक्षित शर्मा, शंभू लाल मीणा, मोहन बोहरा, मनीष शर्मा, शेखर महावर, अक्षित जांगिड़ और अभिषेक शर्मा जैसे कई समाजसेवी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


