अन्य आरोपियों की तलाश के हो रहे प्रयास:नेतेवाला मर्डर केस में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी, दो नाबालिग भी पकड़े

गांव नेतेवेाला में टिफिन विवाद मामले में एकअन्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले में मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। उनकी तलाश के लिए पंजाब और आरोपियों के कई संभावित ठिकानों पर पुलिस लगतार दबिश दे रही है। इस मामले में मंगलवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब तक पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। चौथा आरोपी संजय कुमार उर्फ राकेश उर्फ राका पुत्र दलीप कुमार पंजाब के फाजिल्का जिले के बहाववाला थाना क्षेत्र की अबोहर तहसील के गांव सीतोगुणो का रहने वाला है। वह श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र के गांव नाथांवाला में ननिहाल में रह रहा है।
मामले में इससे पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हाे चुकी है। पवन कुमार सैन पुत्र राजपाल, विजय कुमार पुत्र मैनपाल और संदीप आचार्य उर्फ नानू पुत्र ओमप्रकाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। तीनों गिरफ्तार आरोपी गांव तीन एमएल के रहने वाले हैं। घटना में दस से बारह आरोपी शामिल थे। ऐसे में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें बनाकर कई जगह भेजी हैं। इस मामले में दो नाबलिग भी पकड़े गए हैं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *