अमृतसर | जंडियाला गुरु में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी शाम साढ़े 4 बजे मौसी सास और नानी सास के साथ बाइक पर जीएनडीएच से दवाई लेकर वापस गांव बाबा बकाला साहिब जा रहा था। जब मल्लियां के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसे बलदेव सिंह निवासी गांव मुच्छल थाना तरसिक्का चला रहा था। हादसे में तीनों सड़क पर गिर पड़े। नरिंदर कौर की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


